पिथौरा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

पिथौरा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के सराईटार जंगल प्लांट के पास 27 अक्टूबर 2025 को दो मोटरसायकल की भिड़त हो गई थी, जिसके बाद घटना में घायल एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकेश कुमार ध्रुव 27 अक्टूबर 2025 को अपने मोटर सायकल CG 04 MG 3924 से पिथौरा से अपने घर आ रहा था, और जैसे ही ग्राम सराईटार जंगल प्लांट पियुष फार्म हाऊस के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HD 1739 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये लुकेश कुमार ध्रुव के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस दुर्घटना से लुकेश कुमार ध्रुव के सिर, चेहरा में चोट लगने से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उचित ईलाज हेतु‍ रिफर करने पर डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था.

जहां उपचार के दौरान 28 नवंबर 2025 को लुकेश कुमार ध्रुव की मृत्यु हो गई.

मामले में आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HD 1739 के चालक पर अपराध धारा 106 (1) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें