महासमुंद : सायकल चालक को मोटरसायकल चालक ने पीछे मारी ठोकर, घ... - CG Sandesh

महासमुंद : सायकल चालक को मोटरसायकल चालक ने पीछे मारी ठोकर, घायल

महासमुंद के ग्राम भलेसर सितला मंदिर के पास एक सायकल चालक को मोटरसायकल चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे ग्राम भलेसर निवासी बाबुलाल जांगडे अपने साईकल को लेकर पैदल घर आ रहा थे, तभी इसी दौरान कि पीछे से आ रही हिरो एचएफ डिलक्स वाहन क्रमांक CG 04 MS 8070 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाबुलाल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. इस घटना से बाबुलाल रोड़ किनारे गिर गये और उन्हें चोंटे आई. जिसे हेमंत कुर्रे एवं मिथलेश बंजारे ने देखा.

वहीँ घटना के सुचना बाबुलाल के पुत्र लक्ष्मीनारायण जांगडे को मिलने पर वे अपने पिताजी को ईलाज हेतु शासकिय अस्पताल खरोरा लेकर गए, जहां से रिफर करने पर बाबुलाल का डीकेएस अस्पताल रायपुर में ईलाज कराया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें