महासमुंद : चण्डी मंदिर बिरकोनी प्रांगण से मोटरसायकल की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : चण्डी मंदिर बिरकोनी प्रांगण से मोटरसायकल की चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत चण्डी मंदिर बिरकोनी के प्रांगण से एक मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरोरा निवासी शुभम चन्द्राकर 19 अप्रैल 2026 को अपने बहन की शादी समारोह में बिरकोनी चण्डी मंदिर आये थे, और अपनी मोटरसायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 LY 4466 को चण्डी मंदिर बिरकोनी के प्रांगण के सामने खड़ी किये थे.

इसके बाद जब वे शादी कार्यक्रम शाम 08 बजे वापस लौटा तो मोटरसायकल वहा नहीं थी, जिसका आसपास काफी तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिला.

मामले में शुभम चन्द्राकर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें