सरायपाली : बैतारी चौक के पास 10 लीटर अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : बैतारी चौक के पास 10 लीटर अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर बैतारी चौक के पास एक आरोपी से करीब 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि बैतारी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है.

उक्त सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखे बैतारी चौक के पास एक घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम गजपति गार्डिया पिता नारद गार्डिया उम्र 70 साल, ग्राम भोथलडीह थाना सरायपाली का रहने वाला बताया.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली जिसके कब्जे से एक नग सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला, जिसकी कीमत 2000 रूपये रुपये बताई गई है.

पुलिस ने मामले में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें