सांकरा : बिना संकेतक एनएच 53 रोड में खड़ी थी हाईवा, कोयला से लदी ट्रक टकराई
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह एनएच 53 रोड में बिना संकेतक एक हाईवा वाहन खड़ी थी, जिससे कोयला से लदी एक ट्रक टकरा गई, जिसके बाद हाईवा चालक पर अपराध धर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल ट्रक क्रमांक CG 04 QD 4225 को 20 अप्रैल 2026 के शाम करीबन 06 बजे ट्रक में कोयला लोडकर रायगढ़ से रायपुर जाने के लिए निकला था.
इसी दौरान 21 अप्रैल 2026 के रात करीबन 02:30 बजे एनएच 53 रोड में ग्राम बल्दीडीह सांकरा के पास वाहन हाईवा क्रमांक CG 04 NU 2465 के चालक ने अपने वाहन को एनएच 53 रोड में बिना संकेतिक चिन्ह के खड़ा कर दिया था.
जिससे वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 QD 4225 रोड़ में खडे हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 NU 2465 के पीछे टकरा गया जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और संजय के पैर में चोट आया है.
यह एक्सीडेंट वाहन हाईवा क्रमांक CG 04 NU 2465 के चालक के द्वारा अपने वाहन को उपेक्षा पूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक बिना संकेतक के एनएच 53 रोड में खड़ा कर देने से हुआ.
मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने हाईवा क्रमांक CG 04 NU 2465 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 285-BNS दर्ज किया है.
अक्सर हाईवे पर बिना संकेतक गाड़ियां खड़ी रहती है, जिसके चलते आये दिन हादसे हो रहे हैं.