महासमुंद : सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने हेतु पशु औषधि विक्रय केन्द्र होंगे स्थापित
उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने बताया कि पशु औषधि विक्रय केन्द्र के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु ऑपरेशनल गाइडलाइन के लिए पशु औषधि कम्पोनेंट ऑफ लाइवस्टॉक हेल्थ एंड डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम भारत शासन के विभागीय वेबसाइट http://dahd.gov.in के मुख्य मेनू में पशु औषधि अंतर्गत प्राप्त किया जा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियां, पशु औषधि विक्रय केन्द्र स्थापित करने के लिए पात्र होंगे। इच्छुक आवेदकों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
भारत सरकार की विभागीय वेबसाइट पर प्रतिदिन दोपहर 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक शैक्षणिक वीडियो भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं।