बागबाहरा : एसडीएम मारकोले ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकानों ... - CG Sandesh

बागबाहरा : एसडीएम मारकोले ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा द्वारा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई।

अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे अप्रैल से जून 2026 तक के 3 माह का खाद्यान्न वितरण कार्य निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करें, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी आवश्यक पंजी अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रूप से संधारित रखने के निर्देश भी दिए गए। 

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें