सरायपाली : खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा तफरी - CG Sandesh

सरायपाली : खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा तफरी

सरायपाली में आज एक कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई.

घटना आज दोपहर की है, बताया जा रहा है कि एक खड़ी कार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसके बाद इस घटना में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई. इस दौरान तेज धुआं भी उठने लगा.

हालाकि फायर बिग्रेड मौक़े मे पहुंचकर आग को बुझाया. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी सरायपाली में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमे दो दुकाने जलकर खाक हो गई थी.

गर्मी के दिनों में आम लोग भी लापरवाही बरतते देखे जा सकते हैं, सरायपाली के अलावा बसना में भी लोग इस तरह की बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहे हैं, बसना नगर में इतनी गर्मी के बावजूद लोग खुले में आग लगा रहे हैं. ना केवल नागरिक बल्कि सफाई कर्मचारी भी कचरा इकट्टा कर खुले में आग लगा देते हैं.

खुले में आग लगाने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से, बसना नगर में भी किसी तरह की बड़ी घटना होने की आशंका है.  


...


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें