CG : सो रहे दो सगे भाइयों को तीन अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली... - CG Sandesh

CG : सो रहे दो सगे भाइयों को तीन अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में देर रात सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। 


घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और उनकी तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें