बागबाहरा : सब्जी मंडी के पास बस चालक ने मारी ठोकर, ईलाज में ... - CG Sandesh

बागबाहरा : सब्जी मंडी के पास बस चालक ने मारी ठोकर, ईलाज में हुआ 2.5 लाख खर्च

बागबाहरा के सब्जी मंडी के पास एक बस चालक ने मोटर सायकल चालक को ठोकर मार दी और मौके से भाग गया. इस घटना में मोटर सायकल चालक को गंभीर चोट आई, जिसके बाद अब वह कार्य करने में असमर्थ है.

मिली जानकारी के अनुसार नवागांव बागबाहरा निवासी राजेश कुमार यादव 02 जनवरी 2026 को रात करीब 08:00 बजे सब्जी मंडी से अपनी टीव्हीएस  मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GZ 9578 को सावधानी पूर्वक चलाते हुए बागबाहरा की ओ आ रहा था, तथा सड़क किनारे रोड क्रास करने के लिए रूका हुआ था.

इसी दौरान बड़ा पंडा बस क्रमांक ओडी 26 जी 9244 के चालकने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्व चलाते हुए राजेश को ठोकर मार दिया. जिसके कारण उसे पैर मे एवं मेरे शरीर के अन्य भागो मे गंभीर चोट आई.

दुर्घटना के पश्चात राजेश को शासकीय अस्पताल बागबाहरा में उपचार हेतु लाया गया, लेकिन चोट अत्यधिक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया. इसके बाद सोहन महासुंद मे 15 दिन भर्ती रहकर ईलाज कराया.

इस घटना से राजेश जो कि अत्यंत गरीब परिवार से है, उसका ईलाज मे लगभग दो-ढाई लाख रूपये खर्च हो गया. राजेश दुर्घटना के पूर्व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था अब दुर्घटना के पश्चात बिस्तर पर रहकर इलाज करा रहा है. राजेश वर्तमान मे अपना कोई कार्य भी नही कर पा रहा है.

लंबे समय से इलाज के चलते राजेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाने में देरी की, जिसपर पुलिस ने आरोपी बडा पंडा बस क्रमांक OD 26 G 9244 के चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें