बसना : नौगड़ी में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करात... - CG Sandesh

बसना : नौगड़ी में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पुलिस ने पकड़ा

चौकी पुलिस भंवरपुर ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम नौगड़ी में एक व्यक्ति को अपने घर के सामने लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को को मुखबीर के सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम नौगड़ी में अपने घर सामने लोगों को चखना, पानी, डिस्पोजल देकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर कार्यवाही किया, जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गये. तथा मौके में एक व्यक्ति मिला, जिससे पुलिस ने पूछताछ की.

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम लम्बोदर जगत पिता मिलाप सिंह जगत उम्र 33 वर्ष ग्राम नौगड़ी चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया.

पुलिस ने लम्बोदर के कब्जे के एक पाव वाली खाली देशी मदिरा की बोतल एवं 02 नग डिस्पोजल का गिलास जब्त कर लम्बोदर के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 36 (सी) दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें