बसना : शराब के नशे में बड़ी बहन को घर से निकालने की नियत से ग... - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में बड़ी बहन को घर से निकालने की नियत से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी

बसना थाना के ग्राम जगदीशपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बड़ी बहन को घर से निकालने की नियत से उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोफिया नंद वार्ड नं 08 ग्राम जगदीशपुर की निवासी है, जिसे 16 अप्रैल 2026 के शाम करीबन 05:00 बजे घर के सामने उसका छोटा भाई अटल नंद शराब के नशे में घर से निकालने की नियत से मां बहन की अश्लीबल गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दिया है.

इस घटना को सोफिया नंद के पति दुर्गेश गुप्ता देखे एवं झगड़ा विवाद की सूचना को सोफिया ने ग्राम सरपंच रिद्धी नायक को दी. अश्लील गाली गलौच को सुनकर सोफिया को बहुत खराब लगा है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अटल नंद के खिलाफ अपराध धारा 296-BNS, 351(3)-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें