महासमुंद : पशुओ का अवैध परिवहन कर ले रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने की कार्रवाई
महासमुंद पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर पशुओ का अवैध परिवहन करने वाले तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है. जिनके पास से 9 नग गौवंश बैल जप्त किये हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर सुचना के आधार पर की है, पुलिस ने एनएच 353 रोड़ साराडीह मोड़ के पास घोड़ारी की ओर से महासमुंद आ रही पीकप क्रमांक CG 04 QM 7566 को घेराबंदी कर रूकवाया.
इसके बाद जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो, पीकप के पीछे भाग डाला में 09 नग कृषक पशु बैल क्रुरता पूर्वक भरा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद कर पूछताछ की तो बताया गया कि पीकप का वाहन स्वामी घनश्याम बंजारे ग्राम नांदगांव निवासी ने कोमल सोनवानी से 9 नग बैल पीकप वाहन में लोड कर ओडिशा कत्लखाना लेकर जाने कहा है.
मामले में पुलिस ने 9 नग गौवंश मवेशी बैल कीमत करीब 90,000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग की पीकप क्रं. CG 04 QM 7566 कीमत 6,00,000 रूपये, एक नग परपल कलर मोटोरोला एंड्रायड टच मोबाईल कीमत करीब 6000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये कुल 6,97,000 रूपये को जप्त किया.
मामले में आरोपियों पर अपराध धारा 4, 6,10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 एवं 11 घ पशु क्रुरता अधिनियम का अपराध दर्ज कर जप्त गौवंश को माता कर्मा गौशाला सिरगिढी में भेजा गया.
प्रकरण के आरोपी
1. घनश्याम बंजारे निवासी नांदगांव थाना महासमुंद
2. कोमल सोनवानी निवासी ओंडका भिलाई फरार है जिसकी पता साजी की जा रही है ।
3. कुलेश्वर पटेल.