पिथौरा : नास्ता ठेला में दे रहा था शराब पीने की सुविधा, पुलि... - CG Sandesh

पिथौरा : नास्ता ठेला में दे रहा था शराब पीने की सुविधा, पुलिस ने की कार्रवाई

पिथौरा पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम अमलीडीह चौक में एक व्यक्ति को अपने नास्ता ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर कार्रवाई की तो शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस देखकर भाग गए.

इस कार्रवाई में एक व्यक्ति पकड़ा गया, जिसका नाम डिगम्बर सिन्हा पिता भगबतिया सिन्हा उम्र 42 साल, अमलीडीह, पिथौरा का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन पौवा में भरी हुई लगभग 50 एमएल देशी प्लेन शराब, 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल व 02 नग मिक्चर पैकेट कीमत 50 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें