सरायपाली : गाड़ी में बैठने की अवकात नही है कहकर मारपीट.
सरायपाली के ग्राम मोखापुटका में एक व्यक्ति से गाड़ी में बैठने की अवकात नही है कहकर तीन लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार आंवलाचक्का निवासी अर्जुन महानंद पिता अलेख राम महानंद उम्र 19 साल 22 अप्रैल 2026 को आंवलाचक्का से संतोष चौहान की सगाई कार्यक्रम में ग्राम मोखापुटका के महेत्तर चौहान के यहां गांव के लोगों के साथ गया था.
सगाई कार्यक्रम होने के बाद शाम लगभग 04:30 बजे अर्जुन महेत्तर चौहान के घर के सामने खड़ी एक हीरो सीबी साईन मोटर सायकल में बैठा था, तभी उसी समय ग्राम मोखापुटका का प्रेम चौहान आया और बोला कि मेरे गाड़ी में क्यों बैठा है ? इस गाड़ी में बैठने का तुम्हारा औकात नही कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
उसी समय प्रेम चौहान के साथी सफेद एवं नित्या चौहान भी मिलकर अर्जुन को गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिससे अर्जुन के सिर में चोंट आया है, पीठ में, दोनो गाल में दर्द हो रहा है.
इस घटना को अर्जुन के साथी भागीरथी चौहान, गौतम चौहान,देखे सुने है एवं झगड़ा को बीच बचाव कर छुड़ाये हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम चौहान, सफेद चौहान और नित्या चौहान के पर 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध दर्ज किया है.