news-details

सरायपाली : बलौदा पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई कर पकड़ी अंग्रेजी शराब

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 23 और 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में आबकारी एक्ट के कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त किया है.

जिसमे 23 अप्रैल को एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र. CG06HF5420 में भोलाराम पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 32 वर्ष, मेडरा निवासी थाना बरमकेला तथा सुरेंद्र चौधरी पिता घनश्याम चौधरी उम्र 38 वर्ष, खैरमाल थाना सरायपाली के कार के पिछले सीट पर प्लास्टिक थैला में 20 नग मैक्डावल नं. अंग्रेजी शराब एवं एक अन्य प्लास्टिक थैला में 10 नग सिंबा बीयर कुल 6500 ml  शराब कीमती 5900 रू. तथा परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग के स्वीफ्ट कार क्र. CG06HF5420 किमत 3,00,000 रू. जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कार्रवाई किया है.

वहीं 24 अप्रैल 2026 को ग्राम बलौदा मण्डी के सामने से अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक काले रंग का बजाज चेतक बिना नंबर की स्कूटी में करण साहू पिता महेश साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी कलेंडा से एक प्लास्टिक थैला में 24 नग पौवा मैक्डावल नं. 1 अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 4320 ml किमत 5040 रू. तथा परिवहन में प्रयुक्त एक काला रंग का बजाज चेतक बैटरी चलित बिना नंबर स्कूटी किमती करीबन 1,00,000 रू. जप्त कर अपराध धारा 34(1) के तहत कार्रवाई किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें