बागबाहरा के अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में छा... - CG Sandesh

बागबाहरा के अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में छात्रों का शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य

महासमुंद जिले के बागबाहरा में स्थित अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास आज मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बदौलत सफलता की नई पहचान बना रहा है।

यहां के छात्र सीमित संसाधनों के बीच भी बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें साकार करने में जुटे हैं।

छात्रावास अधीक्षक मनोज चौधरी के मार्गदर्शन में यहां पढ़ाई का स्तर लगातार बेहतर हुआ है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष यहां के 7 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है।

एक ही छात्रावास से इतने छात्रों का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है और यह यहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।

यह छात्रावास पढ़ाई के साथ छात्रों के कैरियर निर्माण में भी भूमिका निभा रहा है। यहां के एक छात्र कड़ी मेहनत के बल पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन होकर छात्रावास का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

शैक्षणिक क्षेत्र में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में यहां के दो छात्रों ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए छात्रावास में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट लर्निंग की सुविधा दी जा रही है, जिससे छात्र आधुनिक तरीके से तैयारी कर रहे हैं।

छात्रावास का वातावरण भी बेहद सकारात्मक और घर जैसा है। यहां छात्रों के शारीरिक विकास के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें