news-details

बसना : समाज में मिलाने के नाम पर डराया धमकाया, रकम की उगाही करने के बाद भी समाज से किया बहिस्कृत

बसना थाना के ग्राम बड़ेडाभा के एक निवासी से डरा धमका कर समाज में मिलाने के नाम पर रकम की उगाही करने का मामला सामने आया है. आरोपीयों द्वारा पीड़ित से समाज में मिलाने हेतु मीटिंग के नाम पर पैसा लिया जाता था, लेकिन बार-बार पैसा लिए जाने के बावजूद उन्हें समाज में नहीं मिलाया गया. जिसके कारण उनका विवाह भी नहीं हो पा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ेडाभा निवासी मनोज पटेल पिता गणेशराम पटेल निवासी की दीदी गायत्री पटेल, की शादी ग्राम बड़ेटेमरी के मुरलीधर पटेल पिता गजलाल पटेल के साथ हुआ था, जिनका पारिवारिक विवाद चल रहा है.

इस विवाद के चलते उन्होंने मरार समाज के सदस्य जयदेव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्‌धव पटेल को मध्यस्थता कर समाधान हेतु बोला था, जिसपर सामाजिक पदाधिकारी मनोज को मीटिंग के लिए 6500 रुपया देना पड़ेगा नहीं तो कितना भी घूमो समाज में नहीं मिल पाओगे कहा गया.

जिसके बाद मनोज ने 27 फरवरी 2024 को मौटिंग के लिए 6500 रुपये सुन्दरलाल पटेल दिया, लेकिन उस मीटिंग में जयदेव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल ने कोई निर्णय नहीं किया और जान बुझ कर मनोज एवं उसके परिवार के सदस्यों को समाज से बहिष्कृत कर दिया.

इसके बाद मनोज लागतार जय देव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल से परिवार के सदस्यों को समाज में मिलाने के लिए प्रार्थना करने लगा. जिसपर उसे उन चारों ने 6000 रुपया और देना पड़ेगा तब मीटिंग कर के समाज में मिलाएंगे, पैसा नहीं देने पर समाज में नहीं मिलाएंगे कहा गया.

जिसके चलते डर के कारण मनोज समाज में मिलकर रहने के गरज से व्यवस्था कर सामाजिक मीटिंग के लिए 6000 रुपया देकर 22 अप्रैल 2026 को सामाजिक बैठक कराया जिसमें जय देव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल उपस्थिति होकर सामाजिक भवन बंसुला बैठक कर यह बोले अभी कोई निर्णय नहीं होगा और मनोज पर 2100 रुपया का दंड अधिरोपित कर दिया.

इसके बाद मनोज को समाज में मिलाने के लिए महासभा करना होगा जिसमें 9500 रुपये और देना पड़ेगा कहा गया, साथ ही जय देव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल ने मनोज को समाज में मिलाने हेतु डरा धमका कर से बार-बार पैसे की मांग किया जाने लगा. लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, बल्कि सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा है.

इसके बाद मनोज इस संबंध में सामाजिक महासभा के सचिव दिन बंधु नायक से बात किया तो महासभा के सचिव ने मजोज से कहा कि यदि महासभा करना था तो समाज के जय देव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल को बार-बार मीटिंग के बात पर पैसा देना गलत है. उन्हें वहां मीटिंग के नाम पर पैसा उगाही नहीं करना चाहिए समाज महासभा के सचिव ने मनोज को कानूनी रूप से कार्यवाही करने का सलाह दिया.

मनोज ने बताया कि समाज के दबंग पदाधिकारी जय देव पटेल, सुन्दरलाल पटेल, सिया पटेल, उद्धव पटेल द्वारा के मनमानी के कारण उसका पुरा परिवार बड़ेडाभा समाज से बहिस्कृत है, बेबस है, लाचार है जिसके कारण उनके दोनों भाई मनोज पटेल व अक्षय पटेल का विवाह भी नहीं हो पा रहा है.

इस पुरे मामले से परेशान होकर मनोज पटेल ने पुलिस से इसकी शिकायत की है, जिसपर पुलिस ने जयदेव पटेल, सुन्द र लाल पटेल, सिया पटेल और उद्धव पटेल पर 3(5)-BNS, 308(2)-BNS का अपराध दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें