बसना : अवैध प्लाटिंग की खबरों का प्रकाशन करने पर देशराज को म... - CG Sandesh

बसना : अवैध प्लाटिंग की खबरों का प्रकाशन करने पर देशराज को मिली जान से मारने की धमकी.

बसना क्षेत्र में पत्रकारिता करने वाले देशराज दास को रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद अपनी सुरक्षा को लेकर पत्रकार देशराज को भय बना हुआ है. देशराज दास ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
   
देशराज दास ने बताया कि उनके द्वारा लगातार हो रही अवैध प्लाटिंग की खबरों का प्रकाशन किया जा रहा है, जिस बात से नाराज होकर बसना निवासी दुर्गा अग्रवाल पिता बनारसी अग्रवाल ने उन्हें फोन लगाकर धमकी दी और कहा कि तेरे जैसे पत्रकार को देख लूगा.

उन्हें तेरे जैसे बहुत देखा हु तेरा धनिया बो दूंगा जैसे शब्दों का प्रयोग कर डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया, साथ ही कई बार उन्हें रास्ते में रोक कर गंदी-गदी गाली देकर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

देशराज दास ने आशंका जताई है कि अवैध प्लाटिंग के संबंध में लगातार खबर प्रकाशित किए जाने के कारण उनके पास दुर्गा अग्रवाल की भी बसना क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. इसी वजह से उन्हें यह धमकी दी जा रही है.

उक्त घटना के बाद देशराज को अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है, उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में मेरे साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, जान-माल की हानि अथवा किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी दुर्गा अग्रवाल पिता बनारसी अग्रवाल, निवासी बसना की होगी.

उन्होंने पुलिस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. देशराज ने इस संबंध मे जानकारी उनके पत्रकार साथीयों को भी है, मामले में पुलिस ने दुर्गा अग्रवाल के विरुद्ध अपराध धारा 126(2)-BNS, 351(2)-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें