बसना : साल्हेझरिया नाका में वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों से गांजा जप्त
बसना पुलिस ने साल्हेझरिया नाका में वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गांजा ले जाते पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ग्राम साल्हेझरिया नाका पहुंचकर वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति एक बैग में कुछ संदिग्ध सामान लाते दिखे, जो पुलिस चेकिंग को देखकर हड़बड़ा कर मोटर सायकल को मोड़कर भागने का प्रयास किये. जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और हड़बड़ाने का कारण पूछा तो गांजा लेकर जाना बताये.
दोनों आरोपी मनोज साहू एंव पीछे बैठा व्यक्ति नाम सुनील बाग झारबंद, जिला बरगढ़ ओड़िशा के बताये गए हैं, जो एक मेहरून रंग के पीट्ठू बैग में भरे नारंगी रंग के टेप से लिपटे एक पैकेट में भरी 01.080 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमत 54,000 रू, एक काले रंग का मोटर सायकल होण्डा HF डिलक्स क्र CG06B8340 किमत 30,000 रूपया में ले जा रहे थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में पुलिस ने आरोपियों से गांजा और वाहन दोनों जप्त कर धारा 20 (ख) नार0 एक्ट कायम किया है.