बसना : सनबाहली और गढपटनी से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : सनबाहली और गढपटनी से अवैध शराब जप्त

बसना एवं चौकी पुलिस भंवरपुर ने 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 13.9 लीटर अवैध देशी महुआ व अंग्रेजी शराब जप्त किया है.

बसना पुलिस से गढ़पटनी रोड़ किनारे से आरोपी रमेश कुमासर निषाद पिता गजानंद निषाद उम्र 62 साल, गढपटनी निवासी से बबुल पेड़ के पास रखे एक सफेद कलर की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 10 लीटर हाथ म‌ट्ठी की महुआ शराब कीमत 2000 रूपये को बरामद किया है. 

मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है.

वहीँ चौकी पुलिस भंवरपुर ने आरोपी नंदकुमार सेन उर्फ गुण्डा पिता सुरित राम सेन उम्र 48 साल, निवासी सनबाहली थाना बसना से एक सफेद कलर प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 22 पौवा आईकोन प्रिमियम विस्की अंग्रेजी शराब कुल 3.963 लीटर शराब किमती करीबन 2640 रुपये एवं बिकी रकम 300 रुपये एवं गवाह से जप्त एक पौवा आईकोन प्रिमियर्म विस्की अंग्रेजी शराब किमती 150 रू. कुल शराब 4.140 लीटर अग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी नंदकुमार सेन उर्फ गुण्डा पर धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें