सांकरा : पैसा कलेक्शन का काम करने वाले ने कंपनी में जमा नहीं किया तीन दिन का पैसा, गाँव बुलाकर टीम लीडर से की मारपीट
मनबा फाइनेंस लिमिटेड में पैसा कलेक्शन का काम करने वाले एक व्यक्ति ने तीन दिन पैसे कलेक्शन कर कंपनी में जमा नहीं किया, और जब कंपनी वाले उसके गाँव गए तो उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी.
मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ कंपनी के पैसा कलेक्शन का काम ग्राम सानटेमरी का टीकेशवर मलिक देखता है. जिसने तीन दिन का पैसा कलेक्शन कर मनबा कंपनी में जमा नहीं किया था और उसे अपने पास रखा था.
इसपर कंपनी के मैनेजर ने जब फोन कर उसे सांकरा बुलाया तो वह सांकरा आने में टालमटोल करने लगा और बाद में टीकेश्वर मलिक दोपहर करीबन 02 बजे फोन कर ग्राम सानटेमरी अपने घर बुलाया.
जिसपर कंपनी से अमित कुमार चंद्रकार, विकास श्रीवास्तव एवं निरंजन सागर कार क्रमांक CG 04 QU 0692 से सानटेमरी गए, जहाँ उनकी कार को देख कर टीकेश्वर मलिक व समीर नंद वहा आये और हमारे गांव में कैसे आये हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गलौज करने लगे एवं जान से मारने की धमकी देते हुए टीकेश्वर मलिक ने हाथ मुक्का से मारपीट कर दी.
इसी बीच पास में ही पड़े डंडा को उठाकर समीर नंद ने भी मारपीट की, जिससे अमित के चेहरा, सिर व पीठ मे चोट लगने से दर्द हो रहा है. इस घटना को मनबा कंपनी के मैनेजर विकास श्रीवास्तव एवं निरंजन सागर देखे सुने है व बीच बचाव किये.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने टीकेश्वर मलिक और समीर नंद पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS दर्ज किया है.