खल्लारी : अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल चालक को मारी ठोकर, भाई-बह... - CG Sandesh

खल्लारी : अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल चालक को मारी ठोकर, भाई-बहन घायल

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मामा भांचा NH 353 रोड बरगद पेड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल चालक को ठोकर मार दी और फरार हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ागांव थाना बागबाहरा निवासी दयालु टण्डन के बेटा मोनेश टण्डन व बेटी देविका टण्डन 20 अप्रैल 2026 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 2546 में अपने घर मुड़ागांव से रिश्तेदार के घर महासमुंद जा रहे थे.

इसी दौरान शाम करीबन 07:00 बजे NH 353 रोड़ बरगद पेड़ के पास ग्राम मामा भांचा पहुंचे तो महासमुंद की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 2546 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया.

एक्सीडेन्ट से बेटा मोनेश टण्डन के बांया पैर के जांघ, टखना, सीना में व देविका टण्डन के बांया पैर के जांघ, सिर, कमर में चोटे आई व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके बाद मोनेश टण्डन व बेटी देविका टण्डन का ईलाज महानदी अस्पताल महासमुंद में चल रहा है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 पर 125(a)-BNS, 281-BNS का अपराध दर्ज किया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें