news-details

महासमुंद : 6 लाख के गांजा के साथ तीन नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद पुलिस, एंटी नरोटिक टास्क फोर्स और सांकरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने कुल 12 किलो 563 ग्राम गांजा के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग बालक भी शामिल हैं।

 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई NH-53 पर घेराबंदी कर दी गई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 19 लाख 94 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें दो कार और नौ मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज सांगले, रोहित भोसले, किशन पवार और रंजीत घोलप के नाम शामिल हैं, जबकि तीन अन्य नाबालिग भी इस गिरोह का हिस्सा पाए गए हैं। जांच में सामने आया है, कि आरोपी उड़ीसा के कटक से महाराष्ट्र के जालना की ओर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें