news-details

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप, छात्रा ने कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज कराई शिकायत

महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल कराने का आरोप लगा है। एक मेधावी छात्रा ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच टीम गठित हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।

महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को आज ही एक पुराने मामले में निलंबित कर दिया गया है।

छात्रा अपने भाईयों के साथ स्कूल पहुंची। 20 फरवरी से 14 मार्च तक चली 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पहला दिन ही भौतिकी पेपर से शुरू हुई अनियमितताएं। आरोप है कि केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों ने मोबाइल से उत्तर भेजे, बाहरी शिक्षक भी कक्ष में घुसे। 23 फरवरी को रसायन शास्त्र और 2 मार्च को गणित परीक्षा में भी बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर खुलेआम बताए गए।

 




 शिकायतकर्ता छात्रा ने प्राचार्य से बात की, लेकिन मामला टाल दिया गया। अब स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने 17 अप्रैल को दो सदस्यीय टीम बनाई, 5 दिनों में रिपोर्ट चाहिए। स्वामी आत्मानंद स्कूल सरकार की प्रतिष्ठित योजना का हिस्सा हैं, ऐसे आरोप शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

केंद्राध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल का कहना है कि यह आपसी रंजीश है। शिकायत में कोई सत्यता नहीं। छात्रा या उसके लोग मुझसे नहीं मिले।"
बहरहाल मामले में शिकायात के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद छात्रा ने शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ से की गई है और मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी जांच शुरू कर दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें