बिलाईगढ़ विधायक  चंद्रदेव राय के जन चैपाल में पहुँचे ग्रामीण,... - CG Sandesh

बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के जन चैपाल में पहुँचे ग्रामीण, बताई अपनी समस्याएँ

बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा लगाये जाने वाले जनचौपल में सोमवार को विभन्न समस्या को लेकर वनांचल ग्रामो से लोग पहुंचे थे. इस जनचौपल में विधायक चंद्रदेव राय के अलावा युसुफ खान अध्यक्ष नगरपंचायत बिलाईगढ़ ,गोपाल साहू, सुजीत जैसवाल,भागवत साहू, शांति देवांगन, भागी, सरपंच सालिक राम व सरपंच धनसाय मौजूद रहे.

ग्रामीणों द्वारा लेकर आये समस्या में ग्राम पंचायत सिंघीटार के ग्रामीणों ने गाँव में ट्रांसफार्मर की मांग, वन अंचसल हाईस्कूल में चपरासी में पदस्त कृष्ण बाई यादव को बहाल करने की मांग, ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्रामीणों द्वारा पूर्वमाधमिक साला में शिक्षक की मांग, ग्राम पंडरीपाली के ग्रामीणों द्वारा स्व राशि की मांग की.

इसी तरह ग्राम परसपली निवासी छेदी लाल ने अपनी जमीन को राजस्व अभिलेख उल्लेख में दर्ज कराने की मांग की और शिघिटार ,हसुआ व चिकनीडीह के लोगो ने ट्रांसफर की मांग की. जन चैपाल में पहुंचे ग्रामीणों को त्वरित समस्या के समाधान का आश्वाशन मिला है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें