बसना : पुलिस स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से युवक गंभीर - CG Sandesh

बसना : पुलिस स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से युवक गंभीर

बसना-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में ग्राम जीराडबरी निवासी 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक अपनी मोटर साइकिल से गांव से बसना आ रहा था।

जैसे ही वह गांव की सड़क से मुख्य मार्ग में मुड़कर बसना की ओर बढ़ा, उसी दौरान बसना से बिलासपुर की ओर जा रही सिंघोड़ा थाना की पुलिस स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल गुरुचरण मलिक 29 वर्ष, पिता प्रमोद मलिक ग्राम जीराडबरी का निवासी है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जिसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पी जी 3515 सिंघोड़ा थाना प्रभारी का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी किसी कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण वे अन्य वाहन से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। फिलहाल बसना अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें