ब्रेकिंग : CGBSE 10th - 12th Result 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें परिणाम
रायपुर। CGBSE 10th - 12th Result 2026 :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित पंचम तल के सभागार से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी थी, उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। 10वीं में कुल 3,20,535 और 12वीं में कुल 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी थी। लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते है।
स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई जगहों से अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
https://cg.results.nic.inhttps://cgbse.nic.in,
https://results.cg.nic.in,
https://results.digilocker.gov.in,
https://timesofindia.indiatimes.com,
www.tv9hindi.com,
https://education.indianexpress.com,
www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in — पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक (Step-by-Step)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें
Submit बटन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट स्लो हो सकती है
रोल नंबर पहले से तैयार रखें
ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है, मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
रिजल्ट देखने के बाद क्या करें?
रिजल्ट आने पर खुशी और उत्साह होना स्वाभाविक है, लेकिन छात्रों को शांत रहकर अपनी डिजिटल मार्कशीट को ध्यान से चेक करना चाहिए। छात्रों को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज कर रिजल्ट देखना होगा। मार्कशीट में नाम, माता-पिता का नाम और विषयवार अंकों को अच्छी तरह मिला लें।
कम नंबरों से हैं परेशान? निराश होने की जरूरत नहीं
अक्सर देखा जाता है कि कुछ छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऐसे छात्रों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है:
1. पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना (Revaluation/Rechecking)- यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे किसी विषय में कम अंक मिले हैं या उसकी उत्तर पुस्तिका ठीक से नहीं जांची गई है, तो वह 'री-इवैल्यूएशन' या 'री-टोटलिंग' के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड इसके लिए परिणाम घोषित होने के बाद एक निश्चित समय सीमा (आमतौर पर 15 दिन) के भीतर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है।
2. सप्लीमेंट्री परीक्षा- अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स लाने में असफल रहता है, तो भी उसका साल बर्बाद नहीं होगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है। आमतौर पर ये परीक्षाएं जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें उसी शैक्षणिक सत्र में आगे की कक्षाओं या कॉलेजों में एडमिशन मिल जाता है, जिससे उनका साल बच जाता है।
3. NIOS (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)- अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गया है या फिर दो से अधिक विषयों में फेल है तो उसके पास एनआईओएस से भी 10वीं या 12वीं करने का मौका है। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद स्टूडेंट्स को यह फायदा है कि वे अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। आप फेल होने पर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स करे एग्जाम देना होगा।
अभिभावकों और छात्रों के लिए संदेश
परीक्षा केवल जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ढेरों विकल्प मिलेंगे, लेकिन जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं, उन्हें हार मानने के बजाय बोर्ड द्वारा दिए गए सुधार के विकल्पों का लाभ उठाना चाहिए। 'री-चेकिंग' प्रक्रिया में हर साल कई छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी देखी जाती है, जो उनके आत्मविश्वास को दोबारा जगाती है।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
हाई स्कूल परीक्षा
– मुख्य परीक्षा : 21-02-2026 से 13-03-2026
– परीक्षा केंद्र : 2,510
– कुल छात्र संख्या : 3,20,535
(बालक– 1,42,881, बालिकाएं- 1,77,654 )
हायर सेकण्डरी परीक्षा
– मुख्य परीक्षा : 20-02-2026 से 18-03-2026
– परीक्षा केंद्र : 2,395
– कुल छात्र संख्या : 2,45,785
(बालक – 1,02,975 , बालिका- 1,42,810 )
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट का समय तनाव भरा हो सकता है, लेकिन सही सोच और प्लानिंग से आप इसे अच्छे से संभाल सकते हैं:
1. शांत रहें और घबराएं नहीं
रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, यह आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता। पहले खुद को संभालें और फिर आगे सोचें।
2. रिजल्ट ध्यान से चेक करें
मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर और विषयवार अंक सही से जांच लें। कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
3. अपेक्षा से कम नंबर आए तो क्या करें
रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन के विकल्प देखें
सप्लीमेंट्री एग्जाम की जानकारी लें
अपने टीचर्स से सलाह जरूर लें
4. अच्छे नंबर आए हैं तो समझदारी से आगे बढ़ें
10वीं के बाद: अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) चुनें
12वीं के बाद: कॉलेज, कोर्स और करियर ऑप्शन सोच-समझकर चुनें
5. दूसरों से तुलना न करें
हर छात्र की क्षमता अलग होती है। अपनी स्ट्रेंथ पर फोकस करें।
6. करियर प्लानिंग शुरू करें
अपनी इंटरेस्ट और स्किल्स पहचानें
सही गाइडेंस लें (टीचर, करियर काउंसलर, परिवार)
7. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें
रिजल्ट के बाद ओवरथिंकिंग से बचें, पर्याप्त आराम करें और पॉजिटिव रहें।