वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुड़ा में 1,000 से अधिक लोगों के बीच जागरूकता फैलायी
भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर झारसुगुड़ा के केल्डामाल, गुडीगांव और बरहमुंडा गांवों में व्यापक सामुदायिक स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक अभियान थीम “मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा।.” के अनुरूप, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को मलेरिया समाप्त करने के लिए आवश्यक जागरूकता और साधनों से सशक्त बनाना था।
इस कार्यक्रम के तहत 1,000 से अधिक समुदाय के लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों, शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर जांच व उपचार के महत्व पर आयोजित जागरूकता सत्रों के माध्यम से जोड़ा गया। अंतिम स्तर (लास्ट माइल) तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गांवों में सूचना पर्चे भी वितरित किए गए। इसके अलावा, मौके पर 40 से अधिक मुफ्त मलेरिया जांच की गईं और सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं, जो क्षेत्र में लगातार किए जा रहे रोकथाम उपायों की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं।
इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, वेदांता झारसुगुड़ा के सीईओ सी चंद्रू ने कहा, “निवारक स्वास्थ्य सेवा हमारे लिए लगातार एक प्रमुख फोकस क्षेत्र रही है। विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता बढ़ाने, शुरुआती पहचान और रोकथाम के महत्व को मजबूत करने का एक अहम अवसर देता है, साथ ही हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अपने निरंतर स्वास्थ्य अभियानों को जारी रखते हैं। हमारे प्रयास नियमित जुड़ाव, भरोसे और जमीनी स्तर पर किए जाने वाले व्यावहारिक कदमों पर आधारित हैं, जो समुदायों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।”
गुडीगांव की निवासी नेतरानी बिरगंथिया ने कहा, “जागरूकता सत्रों और मुफ्त सेवाओं से हमें लक्षणों को जल्दी समझने और समय पर कदम उठाने में मदद मिलती है। घर के पास ऐसी सुविधाएं मिलने से हमारे परिवारों को ज्यादा भरोसा और संतोष मिलता है, और हम इस दिशा में वेदांता के लगातार प्रयासों की सराहना करते हैं।”
मलेरिया जागरूकता अभियान वेदांता एल्युमीनियम की उस व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत आसपास के समुदायों तक निवारक और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम स्तर (लास्ट माइल) तक पहुंच को मजबूत किया जा रहा है।
इस प्रयास में कंपनी की मोबाइल हेल्थ यूनिट्स (एमएचयूएस) अहम भूमिका निभाती हैं, जो जिले के दूर-दराज के गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं। ये एमएचयूएस सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संक्रामक रोगों की जांच और आवश्यक दवाओं के वितरण जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, जिससे समुदाय के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली बाधाएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।
इन मोबाइल पहलों को लगातार चलाए जा रहे सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों से और मजबूत किया जाता है, जिनमें मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, तपेदिक (टीबी), एचआईवी/एड्स, डीवॉर्मिंग, स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी आदतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा, झारसुगुड़ा और लाइकेरा में उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां पैथोलॉजी सेवाओं के माध्यम से बीमारियों की शुरुआती पहचान की जाती है, जिससे निरंतर और समग्र स्वास्थ्य देखभाल (कॉन्टिन्यूअम ऑफ केयर) सुनिश्चित हो पाती है।
वेदांता एल्युमीनियम का एकीकृत हेल्थकेयर सिस्टम एक समग्र और रोकथाम-आधारित दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना, दीर्घकालिक मजबूती विकसित करना और जिले भर के समुदायों को सशक्त बनाना है।