news-details

10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में महासमुंद का दबदबा, संध्या नायक ने किया टॉप, एकलव्य स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन

तीन छात्रों ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष प्रदेश की प्रावीण्य सूची में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्र रहे हैं, जिन्होंने 600 में से 594 अंक प्राप्त कर 99 प्रतिशत हासिल किया है। इनमें महासमुंद जिले की संध्या नायक और परीरानी प्रधान के साथ मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा शामिल हैं।

महासमुंद के एकलव्य इंग्लिश स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन

इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में महासमुंद जिले के अर्जुन्दा स्थित एकलव्य इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने इतिहास रच दिया है। टॉप 10 की सूची में इस अकेले स्कूल से कई छात्र शामिल हैं:

·         संध्या नायक - प्रथम स्थान (99%)

·         रानू सिद्धिमयी साहू - द्वितीय स्थान (98.83%)

·         रेणुका प्रधान - द्वितीय स्थान (98.83%)

·         चाहत चौधरी - सातवां स्थान (98%)

·         तीशा साहू - आठवां स्थान (97.83%)

·         भारती चंद्रा - दसवां स्थान (97.50%)

·         लता चौधरी - दसवां स्थान (97.50%)

द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे ये छात्र

मेरिट सूची में द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से पांच छात्र रहे हैं, जिन्होंने 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनमें कबीरधाम से रिया केशरवानी, महासमुंद से रानू और रेणुका, रायपुर से दीपांशी बौद्ध और मुंगेली से नंदिता देवांगन शामिल हैं। तृतीय स्थान पर रायपुर की कल्पना यादव रहीं, जिन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

टॉप 10 में अन्य जिलों का हाल

चौथे स्थान पर दुर्ग के साहिल बरेठ और रायपुर के आदित्य बासु रहे हैं, जिन्होंने 98.50 प्रतिशत अंक पाए हैं। पांचवें स्थान पर रायपुर के विशाल यादव और रायगढ़ की गिरिजा प्रधान 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ काबिज हैं। छठवें स्थान पर जशपुर की आरुषि सिन्हा और कोरिया की अंशिका कश्यप ने 98.17 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है


अन्य सम्बंधित खबरें