news-details

शाहनाज और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष की लहर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में मुस्लिम समाज की होनहार छात्राओं ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 में छात्रा शाहनाज परवीन (पिता- फिरोज खान, माता- फरीदा खान) ने शानदार सफलता हासिल की है। 

शाहनाज ने कुल 488 अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी (First Division) में परीक्षा उत्तीर्ण की है । उन्होंने अपने सभी मुख्य विषयों- अंग्रेजी (93), हिंदी (99), अकाउंटेंसी (100), बिजनेस स्टडीज (98), और अर्थशास्त्र (98) में विशेष योग्यता (DISTN) प्राप्त की है ।

इसी क्रम में, हाई स्कूल (10वीं) मुख्य परीक्षा 2026 में छात्रा सानिया परवीन (पिता- राजीव मोहम्मद, माता- तरन्नुम बेगम) ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सानिया ने कुल 485 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त की है ।

उन्होंने भी अपने सभी विषयों- अंग्रेजी (81), हिंदी (82), संस्कृत (84), गणित (82), विज्ञान (76), और सामाजिक विज्ञान (80) में विशेष योग्यता (DISTN) हासिल की है । समाज के गणमान्य जनों ने दी बधाईछात्राओं की इस गौरवशाली और प्रेरणादायक उपलब्धि पर उनके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी का माहौल है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, छ.ग. के जिलाध्यक्ष मुस्तफीज आलम ने दोनों छात्राओं की इस शानदार कामयाबी पर उन्हें और उनके माता-पिता को दिली मुबारकबाद पेश की है।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि इन बच्चियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में वे किसी से कम नहीं हैं; उनकी यह सफलता समाज के अन्य बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।इसके साथ ही समाज के अन्य कई गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शाहनाज और सानिया को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य सम्बंधित खबरें