news-details

महासमुंद : 01 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर, विभिन्न विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर होंगे शिविर

आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जन समस्या निवारण समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को शिविरों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ वितरण भी किया जाएगा।

01 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर

समाधान शिविर का आयोजन 01 मई 2026 को महामसुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 16 ग्राम के नागरिकों का मांग एवं शिकायता संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। 

इसी तरह नगर पालिका परिषद महासमुंद अंतर्गत कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल वार्ड क्रमांक 20 में 10 वार्डांे के नागरिकों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी के प्राथमिक शाला खुटेरी में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलडीह के पंचायत भवन के सामने शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 20 ग्रामों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्बर के हाई स्कूल लम्बर में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

विभिन्न विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर होंगे शिविर

इसी तरह महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत लोहारडीह के मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 14 ग्राम शामिल होंगे। 11 मई को ग्राम पंचायत पीढ़ी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 16 ग्राम, 15 मई को ग्राम पंचायत मोंगरा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम, 18 मई को ग्राम पंचायत बावनकेरा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 14 ग्राम, 22 मई को ग्राम पंचायत मुनगासेर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम एवं 25 मई को ग्राम पंचायत कछारडीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम के ग्रामीणजनों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा 03 जून को नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत लोहिया चौक शेड वार्ड क्रमांक 20 एवं 05 जून को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हाल वार्ड क्रमांक 27 में 10-10 वार्डों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 6 मई को ग्राम पंचायत परसुली के हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें 19 ग्राम शामिल हैं। इसी तरह 13 मई को ग्राम पंचायत आंवराडबरी के प्राथमिक शाला, 20 मई को ग्राम पंचायत पटपरपाली के प्राथमिक शाला, 28 मई को ग्राम पंचायत डोकरपाली के प्राथमिक शाला, 3 जून को ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा के हाई स्कूल में शिविर का आयोजन कियाज जाएगा। जिसमें क्रमशः 18 ग्राम, 21, 19 एवं 17 ग्रामों के ग्रामीणजन शामिल होंगे। नगरपालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत 26 मई को टाउन हॉल बागबाहरा में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 06 मइ्र को ग्राम पंचायत रेमडा के हाई स्कूल परिसर में, 13 मई को ग्राम पंचायत बरनईदादर के हाई स्कूल में, 15 मई को ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के पूर्व माध्यमिक शाला में, 18 मई ग्राम पंचायत भस्करापाली के हाई स्कूल, 20 मई को ग्राम पंचातय मेमरा के हाई स्कूल, 22 मई को ग्राम पंचायत घोंच के हायर सेकेण्डरी स्कूल, 28 मई को ग्राम पंचायत नवागांवकला के पूर्व माध्यमिक शाल में समाधान शिविर का आयोजन का होगा। जिसमें क्रमशः 13, 13, 18, 12, 18, 16 एवं 16 ग्राम के ग्रामीणजन शामिल होंगे। नगर पंचायत पिथौरा अंतर्गत 25 मई को श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन के पास वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित समाधार शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।

बसना विकासखण्ड अंतर्गत 07 मई को ग्राम पंचायत हरदा के प्राथमिक शाला में, 15 मई को ग्राम पंचायत गढ़फुलझर के प्राथमिक शाला में एवं 20 मई को ग्राम पंचायत नौगड़ी के हाई स्कूल में आयोजित शिविर में 16-16 ग्राम के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह 25 मई को ग्राम पंचायत अरेकेल के माध्यमिक शाला में एवं 04 जून को ग्राम पंचायत सिंघनपुर के हाई स्कूल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 17-17 ग्राम शामिल हैं। नगर पंचायत बसना में 24 मई को मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 6 मई को ग्राम पंचायत बिरकोल के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 13 मई को ग्राम पंचायत बानीगिरोला के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 18 मई को ग्राम पंचायत केना के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 21 मई को ग्राम पंचायत चारभांठा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 25 मई को ग्राम पंचायत सिरबोड़ा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 28 मई को ग्राम पंचायत टेमरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से क्रमशः 18 ग्राम, 20, 18, 19, 19, 16, 16 ग्राम के ग्रामीणजनों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। 15 मई को नगरपालिका परिषद सरायपाली में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें