CG : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
रायपुर/ तिल्दा नेवरा। क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं। इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है, छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां के बहेसर गांव में बीती रात लगभग 10 बजे एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय पड़ोसी है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह दर्दनाक घटना महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है, क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है। सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा। बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें।