बसना : शराब भट्ठी के सामने से शराब ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्ता... - CG Sandesh

बसना : शराब भट्ठी के सामने से शराब ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर गढ़पटनी रोड शराब भट्ठी के सामने एक व्यक्ति को देशी प्लेन मदिरा शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर बसना से गढ़पटनी रोड़ पर शराब भट्ठी के सामने एक व्यक्ति को ग्रे कलर के बिना नंबर एक्टीवा स्कुटी में घेराबंदी कर पकड़ा.

जिससे तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी एक्टीवा स्कुटी के सामने पैर रखने की जगह पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 31 पौवा मिला.

जिसपर देशी रोमीयो प्लेन मदिरा शराब प्रत्येक 180-180 एमएल कुल 5.580 एमएल 2480 रूपया एवं परिवहन में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली ग्रे रंग की बिना नंबर एक्टीवा स्कुटी किमती 35,000 रूपया कुल 37,480 रूपया की सम्पति जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें