सरस्वती शिशु मंदिर बसना की सत्रांत बैठक संपन्न - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर बसना की सत्रांत बैठक संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बसना में 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सत्रांत बैठक में समन्वयक रमेश कर, अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक धनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सदस्य सांवरमल अग्रवाल, ललिता रात्रे, पुष्पलता साव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

रामचंद्र अग्रवाल ने वर्ष भर उपस्थित रहने वाले आचार्य दीदीयों में सुदेष्टा नायक, गोवर्धन प्रधान, आशा नंद, सरिता भोई एवं धनुर्जय साहू को बधाई देते हुए प्रोत्साहन हेतु 14 दिन की अतिरिक्त राशि प्रदान करने की घोषणा की एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले समस्त आचार्य दीदियों की प्रशंसा की, साथ ही प्रत्येक कार्य को ईश्वरीय कार्य समझ कर तन्मयता से अपने काम को संपादित करना चाहिए ।

पंच परिवर्तन और कुटुंब प्रबोधन के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए ।

रमेश कर ने विभागीय दायित्वों का भौतिक सत्यापन की चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष विभाग में क्या कमी रही और क्या आवश्यकता है इस बात की समीक्षा की । ग्रीष्मकालीन प्रवेश योजना पर भी चर्चा किया गया ।

व्यवस्थापक धनेश्वर साहू ने कहा कि अनुशासन का पालन करते हुए शासन के कानून एवं नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए । अतिरिक्त क्लास में सिलाई, विद्युत, हस्तकला पेंटिंग, स्पोकन इंग्लिश, संगीत शिक्षा की व्यवस्था भी कराई गई । प्रधानाचार्य भरोसा राम साव एवं समस्त आचार्य दीदीयों की उपस्थित में बैठक संपन्न हुआ ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें