पीएम श्री सेजेस बसना में परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
बसना। पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम दिनांक 29 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किया गया, जबकि कक्षा 1ली से 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों का परिणाम 30 अप्रैल 2026 को विद्यालय में घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की प्राचार्य गिरिजा साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन करते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नियमित मूल्यांकन के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की गई है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।
कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची निम्नानुसार है—
कक्षा 12वीं
प्रथम – तेजस्विनी साहू
द्वितीय – तस्मिया खान
तृतीय – हर्षवर्धन दास
कक्षा 11वीं
प्रथम – गरिमा बारिक
द्वितीय – पियूष प्रधान
तृतीय – निहारिका पात्रा
कक्षा 10वीं
प्रथम – हितेश पटेल
द्वितीय – खुशी विशाल
तृतीय – मुस्कान निषाद
कक्षा 9वीं
प्रथम – अलीना फातिमा
द्वितीय – शर्मीन खान
तृतीय – तनिषा सिंह सोना
कक्षा 8वीं
प्रथम – नरोत्तम नायक
द्वितीय – घनेंद्र पटेल
तृतीय – अनुश्का नायक
कक्षा 7वीं
प्रथम – लवली पटेल
द्वितीय – एम.डी. रागिब
तृतीय – एम.डी. तालिब
कक्षा 6वीं
प्रथम – जागृति बारमते
द्वितीय – आरव रोनेल सोना
तृतीय – आन्या मिश्रा
कक्षा 5वीं
प्रथम – आराध्या दास
द्वितीय – निहारिका देवांगन
तृतीय – तृषा भोई
कक्षा 4थी
प्रथम – प्रखर प्रधान
द्वितीय – लिलीमा साहू
तृतीय – आकृति बर्माटे
कक्षा 3री
प्रथम – मोक्ष देवांगन
द्वितीय – मोहम्मद जैद खत्री
तृतीय – भूमिका साहू
कक्षा 2री
प्रथम – मोहम्मद तोहीद
द्वितीय – प्रशांत राणा
तृतीय – अनिश साहू
कक्षा 1ली
प्रथम – जेसिका साहू
द्वितीय – आरुषी शर्मा
तृतीय – देवांशी ध्रुव
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।