news-details

बसना में शिक्षा का शानदार परचम सरस्वती शिशु मंदिर में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर बसना का परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट रहा l दिनाक 30 अप्रैल 2026 बुधवार को घोषित किया गया l इस परिणाम ने विद्यालय की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के मेहनत और संस्कार को साबित कर दिया l कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, ओम एवम भारत माता के छाया चित्र के समक्ष पूजन अर्चन के साथ हुआ l इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक धनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, समन्वयक रमेश कर, संरक्षक सदस्य आनंद राम मदनानी, ललिता रात्रे, पुष्पलता साव प्राचार्य धनुर्जय साहू, प्रधानाचार्य भरोस राम साव की गरिमामयी उपस्थिति रही l 

कक्षा अरुण - में बहिन दिशा नाग पिता अक्षय कुमार नाग ने 99 % प्रथम स्थान, बहिन पूर्वी सामल पिता प्रेमलाल सामल 98.66 % द्वितीय स्थान, बहिन गुंजन साव पिता प्रफुल्ल साव 98.66% द्वितीय स्थान , भैया वेदांत कुमार कैवर्त पिता सुनील कुमार कैवर्त 98.66% द्वितीय स्थान , भैया डेविड तारम पिता शिवकुमार तारम 98.33% तृतीय स्थान 

कक्षा उदय - भैया खुशाल साहू पिता परमानंद साहू 99.66% प्रथम स्थान , भैया मोहन यादव पिता जनकराम यादव 99.33% द्वितीय स्थान , बहिन सेजल दीवान पिता तोषराम दीवान 99.33% द्वितीय स्थान , बहिन निशिका साहू पिता अजय साहू 99.33% द्वितीय स्थान , बहिन एकता राणा पिता मनोज राणा 99% तृतीय स्थान , बहिन निष्ठा साव पिता कमलनयन साव 99% तृतीय स्थान , बहिन लावन्या पटेल पिता निलेश कुमार पटेल 99% तृतीय स्थान 

कक्षा प्रथम - भैया आयुष स्वर्णकार पिता धर्मेन्द्र स्वर्णकार 100% प्रथम स्थान ,बहिन आँचल चौहान पिता राकेश चौहान 99% द्वितीय स्थान , बहिन धानी साव पिता शशिभूषण साव 99% द्वितीय स्थान , भैया अयांश श्रीवास्तव पिता राजीव कुमार श्रीवास्तव 99% द्वितीय स्थान , भैया चंद्रेश साहू पिता छत्रपति साहू 98.50% तृतीय स्थान , बहिन रितिका पटेल पिता हेमसागर पटेल 98.50% तृतीय स्थान ,

 
कक्षा द्वितीय - भैया लोकेन्द्र साव पिता शशिकांत साव100% प्रथम स्थान , भैया आयुष सिदार पिता विनोद सिदार 99% द्वितीय स्थान ,भैया अखिल साहू पिता मुकेश साहू 98.50% तृतीय स्थान 

कक्षा तृतीय - बहिन आलिया परवीन पिता सलमान अहमद 96.50% प्रथम स्थान , भैया सुभाष साहू पिता उमाकांत साहू 95.50% द्वितीय स्थान , भैया गौरव पटेल पिता गोपाल पटेल 95% तृतीय स्थान

 
कक्षा चतुर्थ - भैया साहिल डडसेना पिता अनिल डडसेना 98.50% प्रथम स्थान , बहिन बेविका मिरी पिता हीरालाल मिरी 98% द्वितीय स्थान , भैया मितेश पटेल पिता सुशीम पटेल 98% द्वितीय स्थान , भैया सिमोन नायक पिता राजू नायक 96% तृतीय स्थान 

कक्षा पंचम – बहिन डलिमा दास पिता हीरालाल दास 97.95% प्रथम, बहिन विधी साहू पिता महेंद्र कुमार साहू 97.80% द्वितीय, बहिन निकिता नायक पिता कौशल नायक 97.60% तृतीय स्थान 

कक्षा षष्ठ - बहिन श्रुति प्रधान पिता अश्विनी प्रधान 96.1% प्रथम स्थान , बहिन झरना साव पिता शशिकांत साव 89.6% द्वितीय स्थान , बहिन इशिका दास मानिकपुरी पिता धरमदास मानिकपुरी 89.5% तृतीय स्थान 

कक्षा सप्तम - बहिन पूजा साव पिता मगनलाल साव 95% प्रथम स्थान , बहिन आस्था भोई पिता गणेश भोई 94% द्वितीय स्थान , बहिन तनूजा भोई पिता निरंजन भोई 93.50% तृतीय स्थान 

कक्षा अष्टम – बहिन खुशी साव पिता यदुमणी साव 97.50% प्रथम, बहिन आरुषि दास पिता विनोद कुमार दास 94.10% द्वितीय, बहिन रश्मि प्रधान पिता अश्विनी प्रधान 91.67% तृतीय स्थान 

कक्षा नवम - बहिन रिमझिम कठाने पिता विजय कठाने 97% प्रथम स्थान , बहिन हर्षिता दास पिता भारतभूषण दास 95% द्वितीय स्थान , भैया प्रियांशु मिश्रा पिता अरुण कुमार मिश्रा 92.66% तृतीय स्थान 

कक्षा दशम - बहिन अप्सा परवीन पिता जलील खान 94.66% प्रथम, बहिन अंजू पटेल पिता अच्छेलाल 90.16% द्वितीय, बहिन लिशा बंजारा पिता सोहन बंजारा 89.50% तृतीय स्थान 

कक्षा एकादश - बहिन पुनम साव पिता यदुमणी साव 96.2% प्रथम स्थान , बहिन मुस्कान देवांगन पिता संतोष देवांगन 93.60% द्वितीय स्थान , भैया चन्दन प्रधान पिता प्रदीप प्रधान 88.60% तृतीय स्थान 

कक्षा द्वादश - बहिन दीपिका सढंगी पिता उद्धव लाल सढंगी प्रथम, बहिन एकता प्रधान पिता विद्याधर प्रधान 87.20% द्वितीय, बहिन अलिशा परवीन पिता जलील खान 86.60% तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता एवं नगर का नाम रोशन किया l 


इस अवसर पर समिति पदाधिकारी एवं अभिभावकों ने सभी भैया बहनों की सफलता पर शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l कार्यक्रम मॆं काफी संख्या में अभिभावकगण एवं आचार्य दीदियाँ उपस्थित रहे l उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले भैया बहनों को तिलक चन्दन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l

रमेश कर ने कहा वर्ष भर के परिश्रम का फल आज आपको प्राप्त हुआ । परिश्रम के अनुसार आपको परिणाम प्राप्त हुआ । सभी भैया बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं जो अनुतीर्ण हुये हैं वे और अधिक प्रयास करें । हमारा प्रयास रहता है कि बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आईपीएस, बने । किंतु बालक विद्यालय में केवल 6 घंटा ही रहता है और 18 घंटा अभीभावक के पास रहता है अतः आपका सहयोग और संस्कार बच्चों के जीवन पर विशेष योगदान होता है । 

आनंदराम मदनानी ने समस्त भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की । रामचंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिशु मंदिर में अध्ययन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देकर बच्चों को आगे लाने का प्रयास रहता है, साथ ही अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने नागरिक कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए अपने पाल्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए । घर परिवार और समाज का वातावरण बच्चों के जीवन पर विशेष रूप से पड़ता है अतः अपने घर के वातावरण को संस्कार युक्त बनाए इसके लिए अपने आचरण, व्यवहार को अच्छा बनाना होगा घर में सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर भजन और भोजन करना चाहिए ये छोटी-छोटी बातें बच्चों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है । 

अध्ययन का मतलब केवल नौकरी करना ही नहीं है हमारा उद्देश्य नौकर नहीं मालिक बनाने का रहता है । अंत में प्राचार्य धनुर्जय साहू जी ने सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया । देवप्रसाद साव, प्रवेश प्रधान एवं अभिमन्यु दास ने कार्यक्रम का संचालन किया ।


अन्य सम्बंधित खबरें