जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महासमुंद द्वारा RAMP योजना (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत बुधवार को जोका कैफे सरायपाली में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
औद्योगिक नीति तथा पीएमएफएमई के बारे में दी गई जानकारी
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महासमुंद द्वारा RAMP योजना (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत बुधवार को जोका कैफे सरायपाली में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के लगभग 25 सूक्ष्म, लघु उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों, पीएमएफएमई योजना के लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरायपाली विकासखण्ड के प्रमुख बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना, CGTMSE योजना और RAMP योजना के लाभों की जानकारी दी। कार्यशाला में औद्योगिक विकास नीति 2024-30 एवं पीएमएफएमई योजना के प्रावधानों, छूट तथा रियायतों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियो ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहन लाल साहू ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम MSME सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें