news-details

सांकरा : उधार में दिए पैसे को मांगना पड़ा भारी, डंडे से पिटाई

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम राजाकटेल में एक व्यक्ति से उधार में दिए पैसे वापस मांगने पर उसके साथ डंडा से मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी सुरज पटेल ग्राम राजा केटल के प्रेमलाल पटेल को उधार में पैसा दिया था.

जिस पैसे को प्रेमलाल पटेल जब वापस नहीं कर रहा था तो सूरज पटेल 30 अप्रैल 2026 को दोपहर करीबन 03 बजे अपने साथी रूपेश अग्रवाल के साथ उधारी का पैसा मांगने के लिए प्रेमलाल पटेल के घर ग्राम राजाकटेल गया था.

इसके बाद वहां पहुंचकर जब सूरज पटेल ने प्रेमलाल पटेल को बुलाया व उधारी पैसा कब वापस करोगे बोला तब प्रेमलाल पटेल गुस्से में आकर कौन सा पैसा जो आप मांगने आ गये हो बोलकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए पास में पड़े डंडा से मेरे साथ मारपीट किया.

मारपीट करने से सूरज के दाहिने हाथ, सिर और बांये पैर में चोट आया है, गाली गलौज करने के दौरान जब सूरज ने विडियो बनाने के लिए अपना मोबाईल निकाला तो उसके मोबाईल तथा सोल्ड स्कुटी को भी प्रेमलाल ने डंडा से मार दिया. जिससे मोबाईल व सोल्ड स्कुटी क्षतिग्रस्त हो गया.

इस घटना को रूपेश अग्रवाल देखा सुना एवं बीच बचाव किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 324(2)-BNS का मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें