बसना : तालाब मेड़ में दो आरोपियों से 55 लीटर महुआ शराब जप्त
बसना पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तोषगांव में दानी तालाब मेड़ में दो आरोपियों से अवैध महुआ शराब जप्त किया है। दोनों आरोपियों पर अलग - अलग मामले में कार्रवाई की गई है. जिनसे कुल 55 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है.
जिसमें आरोपी अशोक रात्रे पिता जगतु रात्रे उम्र 35 साल डिपापारा तोषगांव निवासी के कब्जे से दो 15 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक डीब्बा में भरी करीबन 15–15 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 30 लीटर कीमती 6000 रूपया को जप्त कर आरोपी अशोक रात्रे को गिरफ्तार कर उसके विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया.
इसी तरह उत्तरा रात्रे पिता जगतु रात्रे उम्र 59 साल, डिपापारा तोषगांव निवासी के कब्जे से दो नग 15 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक डीब्बा में भरी करीबन 25 लीटर महुआ शराब कीमत 5000 रूपया जप्त कर आरोपी उत्तरा रात्रे के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया.