news-details

बागबाहरा : कसेकेरा में सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती ग्राम गंगा उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा में सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

षष्ठ से प्रथम  लक्ष्य पिता राजकुमार तिवारी तिवारी 97.3%, द्वितीय  निधी पटेल पिता दीपक पटेल 92%, तृतीय तुषार साहू पिता हेमसागर साहू 90.7%,कक्षा सप्तम से प्रथम  दीप जगत पिता मन्नु जगत 94%, द्वितीय  अनन्या तिवारी पिता मनोज तिवारी 93.53%, तृतीय भूपति पटेल पिता दुर्गा प्रसाद पटेल 91.2%, कक्षा अष्टम केन्द्रीयकृत बोर्ड परीक्षा में प्रथम उर्वशी साहू पिता परवीन साहू 96%,द्वितीय संजना सेन पिता प्यारेलाल सेन 95%,तृतीय भावेश पांड़े पिता ओंकार पांड़े,94.9% कक्षा नवम से प्रथम  हेमलाल साहू पिता गैदलाल साहू 90%, द्वितीय  सुष्मिता ठाकुर पिता टीकम ठाकुर 88.66%, तृतीय  मोनिका साहू पिता खोमनलाल साहू 82%, कक्षा दशम माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में प्रथम तुषार साहू पिता नुतेन्द्र साहू, 91.33%,द्वितीय केदारनाथ सिन्हा पिता केशराम सिन्हा 88.17%, तृतीय डायमंड साहू पिता देवनारायण साहू 85.33%,एकादश से प्रथम खिलेश्वरी साहू पिता रेवाराम साहू 86.18%, द्वितीय  माही सेन पिता प्यारेलाल सेन 84.64%, तृतीय  चुनेश्वर साहू पिता शंकर लाल साहू 77.08%।

कक्षा 12वीं से प्रथम कुशल साव पिता सुरेश कुमार साव 90.4% द्वितीय कबीर निर्मलकर पिता नटवरलाल निर्मलकर 88.2%तृतीय कुमकुम यादव पिता थानूराम यादव 86.2%रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व संस्था प्रमुख व सचिव द्वारा भारत माता, ऊं,मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत कर शुभारंभ किया गया।

उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले को शील्ड दे कर प्रोत्साहित किया गया। संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार साहू जी ने अपने उद्बोधन में आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम्हारी सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

अपनी एकाग्रता और विश्वास को हमेशा बनाए रखना। दिनेश कुमार साहू जी कार्यालय प्रमुख ने कहा कि यह सफलता केवल एक शुरुआत है आने वाले समय में तुम इससे भी ऊंचे लक्ष्य हासिल करो यही आशीर्वाद है।

अध्यक्ष नीलकंठ चंद्राकर, सचिव नंदकुमार चंद्राकर परीक्षा प्रमुख धनेश्वर साहू एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना व शुभ आशीर्वाद प्रदान दिऐ।


अन्य सम्बंधित खबरें