बसना : अवैध शराब परिवहन करते तीन गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 1 मई 2026 को अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गढफुलझर से तोरेसिंगा मार्ग ग्राम गढफुलझर में अपने वाहन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की परिवहन कर रहे है.
प्राप्त सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी की, तथा एक सफेद रंग की टाटा कंपनी का कार क्रमांक CG06GZ 2093 को रोका.
इस कार में चालक हरप्रदीप सिंग रैना पिता स्वी. हरभजन सिंग रैना उम्र 40 साल वार्ड न. 8 झिलमिला सरापाली व चालक के बगल में बैठा गोविंद मिश्रा पिता ऋषिकेश मिश्रा उम्र 58 साल, निवासी तराकना थाना सोहेला जिला बरगढ तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति मकरध्विज कोडाकू पिता देवारत कोडाकू उम्र 48 साल, निवासी लिमगांव थाना सरायपाली शामिल थे.
उक्त व्यक्तियों के संयुक्त कब्जे से पुलिस ने दो सफेद रंग की प्लासस्टिक बोरी के अंदर भरी 150 नग पौवा जीप्सी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा 180 एमएल वाली कुल 27 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 22,500 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग का टाटा कंपनी का कार क्रमांक CG06GZ 2093 कीमती 7,00,000 रूपये कुल 7,22500 रूपये की संपति जप्त की.
मामले में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया गया.