बसना : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब पर कार्रवाई
बसना पुलिस ने 1 अप्रैल 2026 मुखबिर की सुचना पर अलग-अलग मामलों में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
बसना से गढ़पटनी रोड किनारे रज्जु गेंन्ड्रे पिता स्व. कपिल गेंन्ड्रे उम्र 40 साल, वार्ड नं 01 के कब्जे से एक पीले रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई करीबन 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 3000 रूपये जप्त किया गया.
ग्राम गढ़फुझर में रामचंडी मंदिर जाने के मार्ग पर इमली पेड़ के नीचे रामबाई महिलांगे पति अमरदास उम्र 38 साल, निवासी ग्राम गढफुलझर के कब्जे से एक 15 लीटर वाली पीला रंग के डब्बा में भरा करीब 15 लीटर महुआ शराब कीमत 3000 रूपया को जप्त किया गया.
मित्तल पेट्रोल पंप के पास पदमपुर रोड छोटे डाभा तालाब के मेंडपार नीम पेंड के नीचे, अरोपी कृष्णा महिलांगे पिता पिता पुनितराम महिलांगे उम्र 32 साल निवासी गढ़फुलझर के कब्जे से 1 एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन 10 लीटर क्षमता वाली में भरी 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 2000 रूपये, एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन 05 लीटर क्षमता वाली में भरी 05 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 1000 रूपये कुल 15 लीटर शराब कीमत 3000 रूपये जप्त किया गया.
मामले में तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई.
वहीं चौकी पुलिस भंवरपुर ने ग्राम कर्राभौना में आरोपी के घर में आरोपी देवप्रसाद खुंटे उर्फ प्रकाश पिता लखेसिंग खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कर्राभौना से एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 04 लीटर अवैध देशी महुआ शराब 4000 लीटर कीमत 800 रूपये जप्त कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई.