CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक... - CG Sandesh

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज आगाज किया.

राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए

इस अभियान में मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे.

उल्लेखनीय है कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा.

मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए.

आज सीएम जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में अपने हेलिकॉप्टर से उतरे.

चंदागढ़ पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें