बसना : पुत्र ने शराब के नशे में मांगे पैसे, नहीं देने पर मात... - CG Sandesh

बसना : पुत्र ने शराब के नशे में मांगे पैसे, नहीं देने पर माता-पिता से की मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर में एक पुत्र ने शराब के नशे में आकर अपने माता पिता से पैसे की मांग की, जिसे पैसे नहीं देने पर वह गाली गलौच कर लकड़ी के पाटा से मारपीट किया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर में 01 मई 2026 को रात्रि करीबन 08:00 बजे डिग्रीलाल कोसरिया शराब के नशे घर आया और पैसे मांगने लगा, पैसा नही देने पर उसने अपने पिता जगदीश कोसरिया एवं माता गणेशी बाई के साथ झगड़ा विवाद कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा व लकड़ी के पाटा (पीड़हा) से मारपीट किया.

मारपीट से जगदीश कोसरिया के सिर एवं गणेशी बाई के सिर दोनो हाथ व दाहिने पैर में चोंट आकर खुन निकल गया, मारपीट एवं झगड़ा विवाद करते त्रिलोचन कोसरिया, तेजराम कोसरिया, आनंद कोसरिया व अन्य लोग देखे सुने एंव बीच बचाव किये.

इसके बाद इस मामले को लेकर डिग्रीलाल कोसरिया के बड़े भाई उद्धव कोसरिया ने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसपर पुलिस ने डिग्रीलाल कोसरिया के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें