महासमुंद : शराब के नशे में सो रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल, ... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब के नशे में सो रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल, नगदी रकम और गले से सोने की चैन चोरी

महासमुंद में शराब के नशे में सो रहे एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल, नगदी रकम और गले में पहने सोने की चैन चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पिटीयाझर नया मण्डी में शराब पीने के लिये बैठा था, तथा शराब पीन के बाद शराब के नशे में वह वहीं सो गया. इसके बाद दोपहर करीब 12.00 बजे जब वह उठा तो देखा कि उसकी जेब से विवो कंपनी का मोबाईल V40 प्रो टच स्क्रीन, नगदी रकम 300 रूपये और गले में पहना सोने का चैन वर्ष 2008 में खरीदा गया कीमत करीब 19,200 रूपये गायब है.

इसके बाद प्रार्थी आसपास पता तलाश किया तो जानकारी हुई कि सुभाष नगर का रहने वाला गणेश जगत और वीर कुमार तथा संभवत: और लोग मिलकर मेरा सोने का चैन वजन करीबन 13 ग्राम कीमती 19,200 रूपये, मोबाईल विवो V40 प्रो टच स्क्रीन कीमती करीबन 15,000 रूपये एवं नगदी रकम 300 रूपये कुल कीमती 34,500 रूपये चोरी किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपराध धारा 303(2)-BNS दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें