news-details

CG : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में फैली सनसनी

कवर्धा। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतिका के कपड़े भी फटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना कवर्धा थाना क्षेत्र की है। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगारपुर गांव के पास एक महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव के कपड़े फटे हुए थे और सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले। लाश को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने महिला के साथ पहले जबरदस्ती की, फिर उसकी हत्या कर दी गई।

 

सीसीटीवी फुटेजों की भी जांच

फिलहाल महिला कौन थी और मौके पर कैसे पहुंची, या फिर उसे किसने लाया। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर महिला की फोटो के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की भी जांच की जा रही है।

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले में मृतिका महिला के गुमशुदगी का भी पता लगाने में जुटी हुई है। जांच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। कबीरधाम पुलिस महिला संबंधि अपराध को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच तेजी से कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें