महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवे... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

 प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 09 मई 2026 तक जारी रहेगी।

प्राक्चयन परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रातः 09ः30 बजे से 10ः00 बजे तक ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा। इसके पश्चात परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें