महासमुंद : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तक
समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक निर्धारित है। जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया विकासखंड बागबाहरा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़ विकासखंड पिथौरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला विकासखंड बसना में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश फार्म का वितरण उक्त आवासीय विद्यालयों में 01 मई 2026 से प्रारंभ हो गया है।
प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया, बागबाहरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़, पिथौरा में कक्षा 06वीं के लिए 32-32 रिक्त सीट, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला, बसना में कक्षा 06वीं में 30 रिक्त सीट है।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शालात्यागी, अनाथ, एकल पालक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक तथा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।