बसना : इंदिरा कालोनी से 10 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : इंदिरा कालोनी से 10 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 4 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 01 इंदिरा कालोनी से 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से फोन पर सुचना मिली की एक व्यक्ति पुराना रायपुर रोड़ में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, प्राप्त सूचना से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी. जिसने पूछताछ में अपना नाम विरेन्द्र कोसरिया पिता स्व. अक्ति कोसरिया उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं 01 इंदिरा कालोनी बसना का होना बताया.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लांस्टिक जरकीन में 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कमती 2000 रूपया जप्त किया है.

मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें